---Advertisement---

Rewa MP:सेवा और संवेदनशीलता के बीच आईजी गौरव राजपूत की प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई जो मिसाल बन गई।

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 24 Mar 2026, 03:06 PM

Rewa MP:सेवा और संवेदनशीलता के बीच आईजी गौरव राजपूत की प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई जो मिसाल बन गई।

 

 

 

रीवा.जब आईजी गौरव सिंह राजपूत ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। वर्दी में जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले इस वरिष्ठ अधिकारी ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा केवल कर्तव्य तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण में भी झलकती है। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए इसे आम जनता के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

 

 

 

रक्तदान के दौरान आईजी ने कहा कि एक यूनिट खून कई जिंदगियों को नई उम्मीद दे सकता है, इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए। उनकी इस पहल से न सिर्फ पुलिस विभाग का मान बढ़ा है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश गया है कि वर्दी के पीछे एक संवेदनशील दिल भी होता है। इस मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।

 

 

 

आईजी गौरव सिंह राजपूत का यह कदम रीवा जिले में जनसेवा और जागरूकता की नई मिसाल बन गया है, जो लोगों को मानवता के इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 24, 2026

March 24, 2026

March 24, 2026

March 24, 2026

March 24, 2026

March 24, 2026

Leave a Comment