ऑटोटेक्नॉलॉजीदेश

CNG Bike News: सिंगरौली में सीएनजी बाइक का छाया कहर, पेट्रोल की मार से राहत या जेब पर बनी बोझ?

सिंगरौली में सीएनजी बाइक का छाया कहर, पेट्रोल की मार से राहत या जेब पर बनी बोझ?

CNG Bike News: देश भर में पेट्रोल की कीमतों ने हाल बेहाल कर रखा है, लेकिन सीएनजी बाइक नई उम्मीद बनकर उभरी है। इस बाइक में प्रदूसण नही फैलता है जिससे यह बाइक काफी लोगो को बेहद पसंद आ रही है भारतीय बाजार में अभी कौन सी सीएनजी बाइक है और क्या है इसका जादू? आइए जानते हैं।

एकमात्र सीएनजी बाइक: बजाज फ्रीडम 125

Bajaj Freedom 125, दुनिया की पहली सीएनजी बाइक, जुलाई 2024 में लॉन्च हुई। सिंगरौली में इसकी कीमत:
ड्रम: ₹85,000।
ड्रम LED: ₹95,000।
डिस्क LED: ₹1,00,000 (एक्स-शोरूम)।

खासियतें

ईंधन: 2 kg cng (102 km/kg) + 2 लीटर पेट्रोल (65 किमी/लीटर)।
रेंज: कुल 330 किमी (सीएनजी 200 किमी, पेट्रोल 130 किमी)।
खर्च: पेट्रोल बाइक से 50% सस्ती, प्रति किमी ₹1 से कम।
पर्यावरण: 26.7% कम कार्बन उत्सर्जन।

डीलर राजेश सिंह कहते हैं, “सिंगरौली में 6 महीने में 200+ फ्रीडम 125 बिकीं। सीएनजी स्टेशन होने से मांग बढ़ी है।”

क्या नया?

bajaj 2025 तक 5-6 नई सीएनजी बाइक ला सकता है। टीवीएस जुपिटर 125 सीएनजी स्कूटर(TVS Jupiter 125 CNG Scooter) भी अक्टूबर 2025 में आने की उम्मीद, कीमत ₹90,000-₹1,00,000।

सिंगरौली का हाल

अनिल बैस कहते हैं, “पेट्रोल ₹100 पार है। फ्रीडम 125 ने खर्च घटाया, पर कीमत ज्यादा लगती है।” EMI (₹2,000/माह से) से राहत है, लेकिन सीएनजी स्टेशनों पर कतारें परेशान करती हैं।

चुनौतियां

कीमत: गरीबों के लिए ₹85,000 भी ज्यादा।
सीएनजी स्टेशन: कम स्टेशन, रीफिलिंग में देरी।
जागरूकता: सुरक्षा को लेकर संदेह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button