मध्य प्रदेश

Shahdol news, नवागत कलेक्टर IAS केदार सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

Shahdol news, नवागत कलेक्टर IAS केदार सिंह ने किया पदभार ग्रहण।

शहडोल जिले के नवागत कलेक्टर श्री केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय शहडोल पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है बीते शनिवार को प्रदेश सरकार ने देर शाम बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर नई पदस्थापना पर भेजा है ट्रांसफर की जारी सूची में विंध्य के शहडोल जिले के कलेक्टर तरुण भटनागर का स्थानांतरण भी शामिल रहा है जहां उनके स्थान पर केदार सिंह को शहडोल जिले का कलेक्टर बनाया गया है आज पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर केदार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक कर सभी विभागों की जानकारियां प्राप्त की।

नवागत कलेक्टर शहडोल केदार सिंह 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कलेक्टर श्री केदार सिंह प्रदेश में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। कलेक्टर श्री केदार सिंह पूर्व में सीहोर और राजगढ़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पर कार्य कर चुके हैं।

नवागत कलेक्टर संचालक पंचायत राज, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, चीफ जनरल मैनेजर विद्युत विवरण कंपनी लिमिटेड, उप सचिव मंडी बोर्ड, उप सचिव खाद्य एवं नियंत्रक, अपर कलेक्टर सीहोर, एडिशनल कमिश्नर इंदौर नगर निगम जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button