मध्य प्रदेशरीवा

कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा मनगवां विधानसभा क्षेत्र में मिल रहा भारी जनसमर्थन सैकड़ों लोगों ने पार्टी की ली सदस्यता

कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश यात्रा मनगवां विधानसभा क्षेत्र में मिल रहा भारी जनसमर्थन सैकड़ों लोगों ने पार्टी की ली सदस्यता।

विराट वसुंधरा
रीवा। जिले की सुरक्षित सीट मनगवां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा को भारी जन समर्थन मिल रहा है बीते दिन ग्राम पंचायत टिकरी 37 वार्ड क्रमांक 15 निवासी भूतपूर्व सैनिक कृष्ण दत्त दुबे केडी केठन के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस नेत्री बबिता साकेत के हाथों सदस्यता ग्रहण किया है कार्यक्रम में भारी संख्या में टिकुरी 37,दुबगवां,सथिनी,धवैया, रघुनाथ गंज के लोग उपस्थित थे।

 

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनपद सदस्य सभापति जनपद पंचायत गंगेव मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक की विफलताओं को गिनते हुए जनता से कांग्रेस पार्टी का साथ देने का आह्नान किया है उन्होंने कहा कि 20 वर्षों में मनगवां विधानसभा क्षेत्र में कोई ऐसा विकास कार्य नहीं हुआ है

 

जो उपलब्धि के रूप में भाजपा बता सके जनता को गुमराह करने के लिए पहले विकास यात्रा निकाली गई और अब जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर हवा हवाई उपलब्धियां गिना रहे हैं जनता में भाजपा सरकार और स्थानीय विधायक के प्रति आक्रोश है आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को मनगवां क्षेत्र से विधायक चुनकर जनता भेजेगी तभी क्षेत्र का विकास होगा क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह 20 वर्ष पूर्व कांग्रेस की सरकार रहते हुए थे

 

श्री त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं 20 वर्षों में भाजपा सरकार ने नहीं दिया यह क्षेत्रीय विधायक की विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है मनगवां क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि यहां के जनप्रतिनिधि खुद विकास कार्य में रोड़ा बनते हैं और काम रोकने के लिए पत्र भी जारी कर देते हैं अब डेढ़ महीने बाद फिर विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में जनता को सजग होकर मतदान करना है और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से मनगवां क्षेत्र से विजई बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button