---Advertisement---

MP news:सांसद के गनमैन ने तानी पिस्तौल,गनीमत रही कि पिस्तौल थी लॉक।

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 26 Jan 2026, 09:54 AM

MP news:सांसद के गनमैन ने तानी पिस्तौल,गनीमत रही कि पिस्तौल थी लॉक।

 

 

 

इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र के लोखंडे पुल के नजदीक हिंदू कार्यकर्ताओं पर पुलिसकर्मी ने पिस्तौल तानी वह तो गनीमत रही कि पिस्तौल लॉक थी नहीं तो एक बड़ी घटनाक्रम घटित हो जाता जानकारी लगते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मी को थाने से मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।

 

 

 

 

पुलिस के मुतबिक लोखंडे पुल के यहां पर प्रथम बटालियन में पदस्थ पुलिसकर्मी अविनाश भदोरिया के द्वारा सरकारी पिस्तौल तानने का मामला सामने आया है विश्व हिंदू परिषद के जिला सहसंयोजक अविनाश कौशल के द्वारा बताया गया कि पल के नजदीक कुछ कार्यकर्ता पूजा पाठ कर रहे थे तभी वहां पर पुलिसकर्मी से कुछ कहा सुनी हुई लेकिन आवेश में आकर पुलिसकर्मी के द्वारा सरकारी पिस्तौल निकालकर वह पर मौजूद लोगों पर तान दी जिसके कारण भय का माहौल बना गया कई लोग तो वह से भाग गए जब की मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे वह भी छुपाते हुए नजर आए वह तो गनीमत रही की पिस्तौल में लॉक लगा था नहीं बड़ी घटना घटित होने की संभावना थी बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था लेकिन अभी फिलहाल मेडिकल चेकअप पुलिस के द्वारा करवाया जा रहा है और मामले में जांच की जा रही है साथी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रकरण दर्ज करने की मांग रखी है। साथी पुलिस अधिकारियों के द्वारा प्रथम बटालियन के कमांडेंट को मामले में एक पत्राचार किया गया है ताकि विभागीय जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई हो सके।

 

 

 

 

सांसद शंकर लालवानी का गनमैन है भदौरिया

अविनाश भदोरिया सांसद शंकर लालवानी का पीएसओ बताया जा रहा है लेकिन पुलिस अधिकारी इस विषय में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं कर रहे। फ़िलहाल अविनाश के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा प्रथम बटालियन से जुड़े अधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 4, 2026

February 4, 2026

February 4, 2026

February 4, 2026

February 4, 2026

February 4, 2026

Leave a Comment