---Advertisement---

UGC regulation को लेकर कल रीवा बंद के दौरान आंदोलन कारियों के निशाने पर होंगे कांग्रेस अध्यक्ष।

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 31 Jan 2026, 01:18 PM

UGC के नए नियम को लेकर 01/फरवरी/2026 को रीवा बंद के दौरान आंदोलन कारियों के निशाने पर रहेंगे कांग्रेस अध्यक्ष,,

रीवा: यूजीसी के नए नियम को लेकर सामान्य वर्ग में काफी आक्रोश है पूरे देश में इस समय सरकार के इस निर्णय का विरोध किया जा रहा है यूजीसी के नए कानून को लेकर एक तरफ जहां देश और प्रदेश की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लोगों में नाराजगी है तो वही अब सामान्य वर्ग के लोगों की निगाहें विपक्ष पर टिकी है कि क्या विपक्षी दलों द्वारा यूजीसी के नए नियम को लेकर सरकार के निर्णय का विरोध किया जाएगा या फिर समर्थन पूरे देश और प्रदेश के साथ रीवा जिले में भी बीते दिन से लगातार लोगों का आक्रोश सामने आ रहा है आज रीवा शहर स्थित अटल पार्क में समाजसेवियों ने बैठक कर समूचे भारत बंद के ऐलान का समर्थन करते हुए रीवा बंद का ऐलान किया है।

भारत बंद के समर्थन में बुद्धिजीवी वर्गों के द्वारा अपील की जा रही है और कहा जा रहा है कि शांतिप्रिय ढंग से रीवा और मऊगंज जिले को बंद कराकर यूजीसी के काले कानून का विरोध जताया जाएगा बैठक में शामिल समाजसेवियों ने एक स्वर में कहा कि सरकार की गलत नीतियों तथा निर्णयों के कारण समूचे देश में व्यापक स्तर पर आकोश है समाजसेवियों ने भारत बंद के दौरान दिनांक 01/02 /2026 दिन रविवार को रीवा / मऊगंज के सभी सम्मानित व्यापारीगण, सभी सामाजिक संगठन राजनैतिक दलों, शासन के अधिकारी / कर्मचारियों एवं राजनैतिक पदाधिकारियों से भी अपील की है कि बंद में अपना सहयोग प्रदान करें।

यूजीसी के नए नियम को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों का आक्रोश भाजपा सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ भी बढ़ रहा है और अब लोगों की निगाहें प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी की तरफ टिकी हैं प्रबुद्ध जनों ने 1 फरवरी को रीवा प्रवास पर आ रहे मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और कांग्रेस नेताओं से मांग की है कि सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय में अपनी प्रतिक्रिया दें और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा सरकार के समर्थन में है या फिर काले कानून के खिलाफ है यह सुनिश्चित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment