---Advertisement---

Rewa MP: सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के खिलाफ पोस्ट करने वाले युवक पर हमला,,

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Wednesday, February 4, 2026 10:16 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 04 Feb 2026, 10:16 AM

Rewa MP: सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के खिलाफ पोस्ट करने वाले युवक पर हमला,,

यूजीसी के नए नियम का किया विरोध तो विधायक ने कर दिया हमला,,

रीवा जिले के चर्चित विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में एक बार फिर मारपीट की घटना हुई है इस बार यूजीसी के नए नियम को लेकर नाराज व्यक्ति ने विधायक पर टिप्पणी की तो उसके ऊपर जानलेवा हमला हुआ है
बताया गया है कि सेमरिया के समीप ग्राम हरदिहा निवासी बिष्णु गर्ग के ऊपर अज्ञात लोगों ने हमला किया है इस घटना को लेकर घायल बिष्णु गर्ग ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है की उनके ऊपर सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के द्वारा हमला कराया गया है।

बताया जाता है कि ये वही बिष्णु गर्ग है जो पूर्व में सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के काफी नजदीकी माने जाते थे बिष्णु गर्ग का कहना है की उन्होंने 2 दिन पूर्व यूजीसी के नए नियम को लेकर अभय मिश्रा के खिलाफ फेसबुक में पोस्ट किया था तभी से उन्हें लगातार धमकी मिल रही है इसी का नतीजा है जो हमला कराया गया है।

ज्ञात हो कि सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में अक्सर अशांति का माहौल बना रहता है और यहां के रसूखदार विधायक के खिलाफ किसी की बोलने की हिम्मत नहीं होती अगर कोई उनके कार्यकर्ता उनसे नाराज होकर विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है विष्णु गर्ग दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिनके ऊपर हमला हुआ है इससे पहले भागीरथी शुक्ला के ऊपर भी जानलेवा हमला किया जा चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment