Mauganj MP: महिला ने अधिकारियों के सामने खुद पर डाला पेट्रोल एसडीएम ने बचाई जान,,
मऊगंज जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां लीज स्वीकृति के लिए लगाई गई जनचौपाल में महिला ने अधिकारियों के सामने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा कर आत्मदाह करने की कोशिश की तभी एडीएम ने दौड़कर महिला की जान बचा लिया , घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया, आनन फानन में मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया
पूरा मामला मऊगंज जिले के हर्राहा ग्राम पंचायत में चल रहे उत्खनन को लेकर सामने आया है जहां लगातार ग्रामीणों की शिकायत के बाद आज तीन खदानों के लीज स्वीकृति को लेकर प्रशासन ने लोक जनसुनवाई का शिविर लगाया तब महिला द्वारा ऐसा आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की गई गनीमत रही कि प्रशासन की सजगता से बड़ी घटना टल गई।





