सिंगरौली: अंधविश्वास में युवक ने दो गांववालों का सिर धड़ से अलग किया, दो घायल
SINGRAULI NEWS: जिले के जियावन थाना इलाके (Jiawan police station area) के अतरवा ग्राम पंचायत (gram panchayat) के लोहरा गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला (heart breaking) देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक 21 साल के युवक ने अंधविश्वास (The young man’s superstition) और जादू-टोने के शक में धारदार हथियार (Sharp weapons suspected of witchcraft) से दो लोगों की बेरहमी से हत्या (brutally murdered) कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए दो अन्य गांववाले गंभीर रूप से घायल (Villagers seriously injured) हो गए। मामला नरबली से जुड़ा बताया जा रहा है।
पुलिस (Police) से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई। आरोपी (accused) छत्रपति सिंह (21) ने पड़ोस में रहने वाली फूलकुमारी सिंह (50), पति गोरेलाल सिंह और केमला सिंह (65) पिता बलदेव सिंह पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में दोनों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। घटना कितनी भयानक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शवों के सिर धड़ से अलग मिले।
शुरुआती जांच (initial inspection) में पता चला है कि आरोपी की पत्नी (wife of the accused) का हाल ही में अबॉर्शन हुआ था। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान (mentally disturbed) रहने लगा और उसे शक था कि किसी ने जादू-टोना करके उसकी पत्नी को नुकसान पहुंचाया है। इसी अंधविश्वास में उसने यह भयानक घटना की। घटनास्थल से पूजा-पाठ (Prayers from the scene) और आसन से जुड़ी चीजें भी बरामद हुई हैं, जिससे जादू-टोने का शक और गहरा गया है। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आईं सुमित्रा सिंह और रामभजन सिंह पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल (undergoing treatment in hospital) रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं और सभी पहलुओं की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल (atmosphere of tension) है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर (sent for postmortem) आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





