---Advertisement---

Rewa MP: आरटीओ चेक प्वाइंट पर हंगामा दबंगों ने की तोड़फोड़, गाली-गलौज और आगजनी घटना का video viral,,

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Saturday, February 21, 2026 9:13 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 21 Feb 2026, 09:57 AM

Rewa MP: आरटीओ चेक प्वाइंट पर हंगामा दबंगों ने की तोड़फोड़, गाली-गलौज और आगजनी घटना का video viral,,

👇👇

Rewa MP : मऊगंज जिले के आरटीओ चेक प्वाइंट हनुमना में वाहन जाँच के दौरान आज दिनांक 20 फ़रवरी 2026 को दो वाहन चालकों ने वाहन के दस्तावेज़ दिखाने से मना किया और अपने वाहनों के बीच मार्ग पर ही खड़ा कर के रास्ते को अवरुद्ध कर इस दौरान दीपक यादव निवासी भैंसोंड ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ़ से गाली गलौज शुरू कर दिया ड्यूटी पर तैनात स्टाफ़ के द्वारा उनको काफ़ी समझाया गया किन्तु वह लोग अनाप शनाप गालियां देते हुए झूमाझटकी पर उतर आए और चेक प्वाइंट पर धूप से बचने के लिए बनी हुई झोपड़ियों एवं बैठने के लिए रखी कुर्सियों को आग के हवाले कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

बताया जाता है कि दोनों वाहनों को बीच रास्ते पर खड़ा करने से राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध हो गया और देखते ही देखते वाहनों की कतार लग गई इस दौरान वाहनों की चेकिंग भी प्रभावित हुई और दीपक यादव नामक व्यक्ति ने अपने तीन चार साथियों के साथ दबंगई पूर्वक अवैध संचालित वाहनों को बिना जाँच के ही छुड़ाने का बल पूर्वक प्रयास किया गया।

मार्ग अवरुद्ध होने के कारण जनमानस को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा और मार्ग का आवागमन बहाल करने के लिए वाहनो को निकाला गया तो बहुत सारे अवैध संचालित वाहन बिना जांच के ही मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की ओर एवं उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश की ओर निकल गये। इस घटना को लेकर चेकप्वाइंट के प्रभारी के द्वारा दीपक यादव एवं अन्य दो ट्रक चालकों,जिनमें MP20HB6128 एवं UP63CT3122 के ख़िलाफ़ पुलिस थाना हनुमना मे प्रकरण दर्ज कराया गया है और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ज्ञात हो कि आए दिन आरटीओ चेक पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान वैधानिक रूप से संचालित वाहनों को निकलवाने के लिए दबंगों द्वारा अराजकता फैलाई जाती है और स्टाफ़ से दुर्व्यवहार भी किया जाता है इसके साथ ही अवैध वसूली का नाम देकर वीडियो वायरल करके दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है देखा जाए तो दबंगों द्वारा किए जा रहे ऐसे कृत्य से शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाती है और शासन के राजस्व का काफ़ी नुक़सान होता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment