---Advertisement---

Rewa MP होली के जश्न में हुआ खूनी खेल, आधा दर्जन लोगों ने युवक को उतारा मौत के घाट,,

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 03 Mar 2026, 12:38 PM

Rewa MP होली के जश्न में हुआ खूनी खेल, आधा दर्जन लोगों ने युवक को उतारा मौत के घाट,,

देखिए वीडियो 👇

रीवा। रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छतैनी में बीती रात एक व्यक्ति की मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के सिर और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि विवाद के दौरान बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की, जिससे यह घटना हुई। सूचना मिलते ही पनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में छह संदेहियों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी छतैनी गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और वास्तविक परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है।

मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment