Mauganj MP: वसूलीबाज यातायात प्रभारी का चलता है अपना कानून।
मऊगंज.मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में इन दोनों यातायात प्रभारी द्वारा मनमानी वसूली की जा रही है वह कहते हैं कि जो वह करते हैं वही कानून है और जो चाहेंगे वही होगा क्योंकि वर्दी और ओहदा उन्हें यही सब कुछ करने के लिए मिला है हम बात कर रही हैं यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह की जो इन दिनों सुर्खियों में है बीती रात उनके द्वारा तीन गाड़ियों को चाक बाईपास ओवर ब्रिज से पकड़ा गया और कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया इससे पहले ड्राइवर से 6000 की मांग की गई थी मामला जब नहीं पटा तब कलेक्ट्रेट परिसर ले गए और 2000 रुपए का चालान काटा गया लेकिन ड्राइवर से ₹2500 लिये गये इसी तरह अन्य वाहन चालकों के साथ भी किया गया यह कोई पहली घटना नहीं है यातायात प्रभारी द्वारा ऐसा रोज किया जाता है उनकी वसूली जोरों पर है और चर्चित अधिकारियों में गिने जाते हैं जाहिर सी बात है कि 4 वर्ष से अधिक उनकी मऊगंज में पदस्थापना बताई जा रही है तो सिस्टम ऊपर तक फिट ही होगा।
वैसे तो पुलिस विभाग में नियम है कि 3 साल से ऊपर एक ही जगह पर कोई भी अधिकारी नहीं रहेगा लेकिन यातायात प्रभारी नरेश सिंह पर पुलिस विभाग का यह नियम लागू नहीं होता तभी तो नियम कानून से ऊपर नजर आ रहे हैं।
बीती बात जब अवैध वसूली चल रही थी इस दौरान पत्रकार पहुंचे पीड़ित ड्राइवरों से बात करने लगे तभी यातायात प्रभारी साहब का माथा टनक गया और उन्होंने पत्रकार को धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि अभी तुम्हारे खिलाफ भी चालान कर दूंगा तब पता चलेगा कि मैं क्या हूं चला लो जितना खबर चलाना है और मेरी शिकायत भी करके देख लो मेरा कुछ होना जाना नहीं है।
अब सवाल यह उठता है कि जब गाड़ियां सब अंडर लोड थी पूरा पेपर कंप्लीट था और कटनी से चलकर मऊगंज तक आने में कहीं भी पुलिस ने नहीं पकड़ा तो मऊगंज के यातायात प्रभारी में कैसे पकड़ लिया।
हालांकि अब वह मीडिया की नजर में है उनकी गतिविधियों पर भी कैमरे की नजर होगी जब कोई बड़ा कांड सामने आएगा तभी हो सकता है वरिष्ठ अधिकारियों की आंख खुले और इन्हें पुलिस विभाग के वास्तविक कानून से गुजरना पड़े।





