---Advertisement---

Mauganj MP:मध्य प्रदेश के नवगठित जिलों में अब पंचायत व्यवस्था पूरी तरह लागू होने जा रही है!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 17 Jun 2026, 02:09 AM

Mauganj MP:मध्य प्रदेश के नवगठित जिलों में अब पंचायत व्यवस्था पूरी तरह लागू होने जा रही है!

 

 

 

मऊगंज.सरकार ने मऊगंज, पांढुर्ना और मैहर में जिला पंचायत गठन को मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। इन तीनों जिलों में अगले साल पहली बार जिला पंचायत और जनपद पंचायत के चुनाव कराए जाएंगे। यह चुनाव इन जिलों के गठन के करीब ढाई साल बाद होने जा रहे हैं।

 

 

 

बता दें कि मऊगंज 15 अगस्त 2023 को रीवा से अलग होकर प्रदेश का 53वां जिला बना था, जबकि पांढुर्ना और मैहर 5 अक्टूबर 2023 को क्रमशः छिंदवाड़ा और सतना से अलग होकर नए जिले बने थे। अब तक इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग विकास कार्यों के लिए पुराने जिलों की जिला पंचायतों पर निर्भर थे। मऊगंज का काम रीवा, मैहर का सतना और पांढुर्ना का छिंदवाड़ा जिला पंचायत देख रहा था।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब इन जिलों में स्थानीय स्तर पर ही पंचायत व्यवस्था मजबूत होगी और प्रशासनिक कामकाज आसान होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment