---Advertisement---

Rewa MP:थाना प्रभारी को अभयदान Si से सिपाही तक हुए तबादले लेकिन कई थाना प्रभारी यथावत!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 17 Jun 2026, 07:11 AM

Rewa MP:थाना प्रभारी को अभयदान Si से सिपाही तक हुए तबादले लेकिन कई थाना प्रभारी यथावत!

 

 

रीवा। रीवा जिले में जिला पुलिस कप्तान गुरु करण सिंह द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए Si से लेकर सिपाही स्तर तक के पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए। हालांकि इस तबादला सूची में कई थाना प्रभारी के नाम शामिल नहीं होने से आमजन के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। स्थानी लोगों का कहना है कि जिले के कुछ थाना प्रभारी की कार्यशैली। को लेकर समय-समय पर एसपी कार्यालय और आईजी कार्यालय में शिकायतें पहुंचती रही हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं जब अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए जा सकते हैं, तो लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ थाना प्रभारी के मामलों की समीक्षा क्यों नहीं की गई। क्या उन्हें किसी प्रकार का अभयदान प्राप्त है? हालांकि किसी भी अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज होना मात्र ही उसके दोषी होने का प्रमाण नहीं माना जा सकता। शिकायतों की सत्यता की जांच करना और प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार निर्णय लेना वरिष्ठ अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसलिए बिना जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

 

 

 

आमजन की अपेक्षा
लोगों का मानना है कि यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हुई है, तो उनकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। वहीं यदि शिकायतें निराधार हैं, तो प्रशासन को भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। अब निगाहें इस बात पर टिकी है कि जिला पुलिस कप्तान गुरु करण सिंह लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थाना प्रभारी के संबंध में भविष्य में क्या निर्णय लेते हैं और शिकायतों के मामलों में क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल रीवा पुलिस विभाग के इस तबादला आदेश के बाद थाना प्रभारी को लेकर उठ रहे सवाल जिले में चर्चा का विषय बने हुए हैं। आम जन पारदर्शी और जवाबदेह पुलिस व्यवस्था की अपेक्षा कर रहे हैं। वहीं प्रशासनिक निर्णय पर भी सभी की नजर बनी हुई है।

 

 

 

जनता के बीच उठ रहे प्रमुख सवाल
Si से लेकर सिपाही तक के तबादले हुए लेकिन कई थाना प्रभारी क्यों नहीं बदले गए?
क्या लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ अधिकारियों के कार्यकाल की समीक्षा होगी?
SP और आईजी कार्यालय में पहुंची शिकायतों की निष्पक्ष जांच कब होगी?
क्या तबादला नीति सभी स्तर के अधिकारियों पर समान रूप से लागू की जाएगी?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

Leave a Comment