---Advertisement---

Rewa MP:जवा में मवेशी तस्करी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा पिकअप रोक 3 तस्करों को पेड़ से बांधा, पुलिस ने छुड़ाया!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 19 Jun 2026, 06:58 AM

Rewa MP:जवा में मवेशी तस्करी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा पिकअप रोक 3 तस्करों को पेड़ से बांधा, पुलिस ने छुड़ाया!

 

 

 

कोठरा खुर्द के पास भैंसों को क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहे थे शंकरगढ़ वैध दस्तावेज नहीं मिले, पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज

रीवा। जिले के जवा थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कोठरा खुर्द गांव के पास स्थानीय लोगों ने एक पिकअप वाहन रोक लिया। वाहन में भैंसों को क्रूरतापूर्वक लादकर शंकरगढ़ ले जाया जा रहा था।

 

 

 

मवेशियों की हालत देख भड़के ग्रामीण
मवेशियों की दयनीय स्थिति देख ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने तीनों आरोपियों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस और चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को बंधन से मुक्त कराकर थाने ले आई।

 

 

 

दस्तावेज नहीं, केस दर्ज
जांच में आरोपियों के पास मवेशी परिवहन के कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मवेशी चोरी के होने की आशंका की भी जांच की जा रही है। पुष्टि होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment