---Advertisement---

Rewa MP:NEET परीक्षा में नकल पर डिजिटल पहरा केंद्रों में जैमर-CCTV, हर कमरे पर सुरक्षा एजेंसी की नजर!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 19 Jun 2026, 07:50 AM

Rewa MP:NEET परीक्षा में नकल पर डिजिटल पहरा केंद्रों में जैमर-CCTV, हर कमरे पर सुरक्षा एजेंसी की नजर!

 

 

 

21 जून को परीक्षा, कलेक्टर ने बनाई अभेद्य रणनीति प्रश्नपत्र से लेकर एंट्री तक पुलिस-सुरक्षा बल तैनात, महिला सुरक्षाकर्मी भी रहेंगी हर केंद्र पर

रीवा। 21 जून को होने वाली नीट प्रवेश परीक्षा में नकल माफिया की एक नहीं चलेगी। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने तैयारी बैठक में साफ कर दिया- परीक्षा शत-प्रतिशत निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। इसके लिए हर केंद्र को डिजिटल किले में तब्दील किया जा रहा है।

 

 

 

जैमर-CCTV से लैस होंगे परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्रों के अंदर सुरक्षा एजेंसी जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाकर हर गतिविधि पर नजर रखेगी। मोबाइल नेटवर्क जाम रहेगा, ताकि ब्लूटूथ या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल न हो सके। हर कमरे की लाइव मॉनिटरिंग होगी।

कंट्रोल रूम से होगी पल-पल की निगरानी
कलेक्ट्रेट में विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। सभी अधिकारी कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। प्रश्नपत्र बैंक से परीक्षा केंद्र तक ले जाने के लिए अलग-अलग वाहन और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पूरी प्रक्रिया सुरक्षा बलों की निगरानी में होगी।

 

 

 

पुलिस-होमगार्ड का घेरा, महिला बल भी तैनात
एसपी गुरकरन सिंह ने बताया कि 21 जून को यातायात और भीड़ प्रबंधन का पूरा प्लान तैयार है। केंद्र के बाहर पुलिस और होमगार्ड तैनात रहेंगे। हर परीक्षा केंद्र में महिला सुरक्षाकर्मी भी रहेंगी। नोडल अधिकारी लगातार पुलिस अफसरों के संपर्क में रहेंगे।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हर केंद्र में पानी, नाश्ता और अभिभावकों के बैठने की व्यवस्था हो। परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर का अल्टीमेटम: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नकल कराने वाला सीधे जेल जाएगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

Leave a Comment