---Advertisement---

Rewa MP:SGMH में लापरवाही ICU में कैंसर मरीज को दी एक्सपायर दवा-इंजेक्शन, परिजनों ने पैकेट की फोटो शेयर कर की शिकायत!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 21 Jun 2026, 02:42 AM

Rewa MP:SGMH में लापरवाही ICU में कैंसर मरीज को दी एक्सपायर दवा-इंजेक्शन, परिजनों ने पैकेट की फोटो शेयर कर की शिकायत!

 

 

 

अस्पताल अधीक्षक बोले- स्टोर स्तर की मानवीय त्रुटि, जांच के आदेश कहा- एक्सपायर दवा से जान का सीधा खतरा नहीं, लेकिन असर कम होता है

रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग में भर्ती मरीजों को एक्सपायर दवा और इंजेक्शन दिए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इससे अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

बेटे ने दर्ज कराई शिकायत
विवेक त्रिपाठी नामक युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि ICU में भर्ती उनके पिता, जो प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित हैं, उन्हें 18 जून को उपयोग अवधि समाप्त हो चुकी दवा दी गई थी। सबूत के तौर पर परिजनों ने दवा के पैकेट की तस्वीरें भी साझा की हैं।

 

 

 

 

अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश
इस बड़ी लापरवाही पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। अधीक्षक का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला स्टोर स्तर की मानवीय त्रुटि या लापरवाही से जुड़ा प्रतीत होता है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’
हालांकि डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट किया कि एक्सपायर दवा से मरीज को सीधे जान का खतरा नहीं होता है, बल्कि दवा की प्रभावशीलता कम हो सकती है। फिर भी मरीजों को सुरक्षित दवा देना अस्पताल की जिम्मेदारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

June 21, 2026

Leave a Comment