---Advertisement---

Rewa MP:इंस्टा पर ‘प्रिंस’ बनकर फंसाया, मंदिर में शादी-फिर निकाह रीवा की गोल्डी की संदिग्ध मौत, 35 दिन बाद कब्र से निकला शव!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 21 Jun 2026, 02:46 AM

Rewa MP:इंस्टा पर ‘प्रिंस’ बनकर फंसाया, मंदिर में शादी-फिर निकाह रीवा की गोल्डी की संदिग्ध मौत, 35 दिन बाद कब्र से निकला शव!

 

 

 

गर्भवती होने पर प्रताड़ना, जहर देकर हत्या का आरोप पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं, पति बोला- बीमारी से गई जान

रीवा। रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के तमरी गांव की 20 वर्षीय गोल्डी साकेत की प्रयागराज में संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के आदेश पर 35 दिन बाद शव को कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया।

मां का आरोप: प्रेम जाल, फिर हत्या
मृतका की मां बेबी देवी और परिजनों का आरोप है कि प्रयागराज के कौंधियारा निवासी साहिल खान ने इंस्टाग्राम पर खुद को ‘प्रिंस’ बताकर गोल्डी को प्रेम जाल में फंसाया। हैदराबाद के मंदिर में शादी की और बाद में सच्चाई उजागर होने पर मस्जिद में निकाह कर लिया।

 

 

 

गर्भवती होने पर शुरू हुई प्रताड़ना
आरोप है कि गोल्डी के गर्भवती होने के बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। 10 मई 2026 को जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। मायके वालों को बिना बताए गुपचुप तरीके से शव दफना दिया गया। करीब एक महीने बाद 6 जून को परिजनों को मौत की सूचना मिली।

पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं
दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं आरोपी पति साहिल का दावा है कि बीमारी के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान गोल्डी की मौत हुई थी।

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस और सहायक पुलिस आयुक्त बारा वेद व्यास मिश्रा पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment