---Advertisement---

Rewa MP:मुंह बांधकर आए थे तीन बदमाश, चोरी नाकाम होने पर किया हमला पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 22 Jun 2026, 07:14 AM

Rewa MP:मुंह बांधकर आए थे तीन बदमाश, चोरी नाकाम होने पर किया हमला पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज!

 

 

 

 

प्रकाश चौराहा स्थित ऊषा गोल्ड पार्किंग में चोरों का हमला डंडों से पीटकर कर्मचारी के हाथ-पैर तोड़े

रीवा। रीवा शहर के प्रकाश चौराहा स्थित ऊषा गोल्ड पार्किंग में देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, मुंह बांधकर आए तीन चोर चोरी की नीयत से पार्किंग परिसर में घुसे थे। लेकिन जब उनकी चोरी की कोशिश नाकाम हो गई तो उन्होंने वहां मौजूद पार्किंग कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

 

 

 

डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया, जिसमें पार्किंग कर्मचारी कैलाश सोनी, निवासी टिकरी थाना सगरा, गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में कैलाश के दोनों हाथ और पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।

फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों आरोपी चेहरे ढके हुए थे और काफी देर तक पार्किंग क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे।

 

 

 

रोकने पर किया हमला
कर्मचारियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

 

 

 

इलाके में दहशत
इस घटना के बाद प्रकाश चौराहा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment