---Advertisement---

Mauganj MP:थाना प्रभारी रीना सिंह के नेतृत्व में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध नशे के कारोबारियों में मचा हड़कंप!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 09 Aug 2026, 09:30 AM

Mauganj MP:थाना प्रभारी रीना सिंह के नेतृत्व में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध नशे के कारोबारियों में मचा हड़कंप!

 

 

 

लौर में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 30 शीशी नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

मऊगंज।मऊगंज जिले में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लौर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्राम शिवपुरा नेबुहा में सर्विस लेन के पास बिक्री के लिए रखी कोडीन फास्फेट युक्त 30 शीशी Onerex नशीली कफ सिरप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद सिरप की अनुमानित कीमत 6045 रुपये बताई गई है।

 

पुलिस के मुताबिक 7 अगस्त को सउनि रमाकान्त द्विवेदी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवपुरा नेबुहा में सर्विस लेन के पास एक व्यक्ति सफेद झोले में नशीली कफ सिरप रखकर बिक्री के लिए बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अजीत सिंह उर्फ गोरे सिंह, पिता स्व. वीरभान सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी पलिया दुबान, थाना लौर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 30 शीशी Onerex कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। रीना सिंह के प्रभारी बनने के बाद अपराधियों पर लगातार शिकंजा लौर थाने की मौजूदा कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रीना सिंह के प्रभारी बनने के बाद पुलिस टीम द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

अवैध नशा, शराब, चोरी सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी का परिणाम है कि नशीली कफ सिरप की बिक्री की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने समय गंवाए बिना कार्रवाई की और आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से सिरप बरामद की। स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। खासकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में भी कानून का भय पैदा होने की उम्मीद है।

 

 

सिर्फ आरोपी तक सीमित नहीं रहेगी जांच

पुलिस ने संकेत दिया है कि मामले की जांच केवल गिरफ्तार आरोपी तक सीमित नहीं है। आरोपी को नशीली कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति, उसके सहयोगियों और नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम तथा एसडीओपी मऊगंज श्रीमती सची पाठक के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रीना सिंह, सउनि रमाकान्त द्विवेदी, प्र.आर. आनन्दमणि अग्निहोत्री, आरक्षक अजय मौर्य, शत्रुध्न सिंह एवं वीरेन्द्र शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment