MP news: प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां,,
मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 अक्टूबर, 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर्स, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
मुख्य बदलाव व नई नियुक्तियां,,
श्रीमती रश्मि अरुण शमी (1994): अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग (साथ ही खाद्य सुरक्षा आयुक्त और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार)।
श्री सुखवीर सिंह (1997): प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री तथा प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग (अतिरिक्त प्रभार)।
श्री जॉन किंग्सली ए. आर. (2004): सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग।
कलेक्टर्स के तबादले: जबलपुर, नर्मदापुरम, भिंड, रायसेन, पन्ना, सिंगरौली, बालाघाट, शाजापुर, हरदा और बुरहानपुर समेत कई जिलों में नए कलेक्टर्स की पदस्थापना की गई है।





