---Advertisement---

Mauganj MP:शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 किलो से ज्यादा गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, 4.90 लाख का मशरूका जब्त!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 02 Nov 2026, 02:01 PM

Mauganj MP:शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 किलो से ज्यादा गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, 4.90 लाख का मशरूका जब्त!

 

 

 

मऊगंज। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा की तस्करी के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 किलो 518 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 लाख 5 हजार 180 रुपये है। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल 4 लाख 90 हजार 180 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक मऊगंज मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम और एसडीओपी मऊगंज सची पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर उपनिरीक्षक रामदीन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

 

 

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

पुलिस के मुताबिक 1 नवंबर 2026 को शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरांव, चहला टोला के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान अशोक पटेल पिता स्व. तुलसीदास पटेल, उम्र 52 वर्ष, निवासी दुबगवां, थाना मऊगंज के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखी बोरी से 27 किलो 594 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 75 हजार 940 रुपये बताई गई है।

 

 

 

 

यात्री प्रतीक्षालय से बेटे को पकड़ा

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अशोक पटेल के पुत्र सूरज पटेल पिता अशोक पटेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी दुबगवां को भी डगडौआ पुलिया के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार सूरज पटेल के कब्जे में रखे सूटकेस की तलाशी लेने पर 12 किलो 924 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 29 हजार 240 रुपये बताई गई है।

इस तरह दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 40 किलो 518 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

 

 

 

 

मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने गांजे के अलावा एक लाल रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG17KB8633, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये है, तथा ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है, भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4 लाख 90 हजार 180 रुपये है।

 

 

 

 

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

शाहपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 431/2026 दर्ज कर धारा 8/20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 2 नवंबर 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

 

 

 

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहपुर उपनिरीक्षक रामदीन सिंह, चौकी प्रभारी खटखरी उपनिरीक्षक रजनीश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक फत्तेलाल प्रजापति, रामनरेश पटेल, दिलराज सिंह सहित पुलिस बल और साइबर सेल के आरक्षक भावेश द्विवेदी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

 

मऊगंज पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 2, 2026

November 2, 2026

November 2, 2026

November 2, 2026

November 2, 2026

November 2, 2026

Leave a Comment