मध्य प्रदेशरीवा

MP news : प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री सहित विधायक और भाजपा कार्यकर्ता।

MP news : प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे मध्यप्रदेश के उप उप मुख्यमंत्री सहित विधायक और भाजपा कार्यकर्ता।

👉 तीर्थयात्रियों की सेवा में जुटे लोगों का भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने किया उत्साह वर्धन।

👉 मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, केरला कर्नाटक जैसे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधा।

 

मध्य प्रदेश के रीवा जिला हाईवे से गुजरने वाले हजारों हजार महाकुंभ तीर्थ यात्रियों की व्यवस्था में अब स्वयं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मैदान में उतर गये है उन्होंने जिला प्रशासन रीवा और विधायकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं की मौके पर पहुंच कर निगरानी करना शुरू कर दिया है बता दें कि बीते मौनी अमावस्या से लेकर अब तक लगातार हाईवे सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है और हजारों हजार तीर्थ यात्री जाम में फंसे रहते हैं विभिन्न प्रांतो से महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में भोजन पानी सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पूर्व से ही मनगवां विधायक इंजी नरेन्द्र प्रजापति त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी और जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी लगे हुए हैं देखा जा रहा है कि मनगवां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को गंगेव श्री युत महाविद्यालय में स्थाई रूप से भोजन पानी ठहरने स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था विधायक इंजी नरेन्द्र प्रजापति और जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी द्वारा दी जा रही है और स्वयं मौजूद रहकर रात-दिन जनसेवा में जुटे हुए हैं।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अब मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है जहां बेला से लेकर चाकघाट वार्डर तक श्रद्धालुओं की व्यवस्था का उन्होंने जायजा लिया इस पुनीत कार्य में अब पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, नगर निगम रीवा के अध्यक्ष वेंकटेश पांडेय जनपद अध्यक्ष रीवा संगीता राजेश यादव सहित रीवा और सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा सम्हाल लिया है श्रद्धालुओं को हाइवे सड़क पर जगह-जगह पर भोजन पानी चाय नाश्ता की सेवाएं प्रदान की जा रही है।

देखा जा रहा है कि महाकुंभ मेला प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर जिला प्रशासन रीवा और भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं की टोली नेशनल हाईवे के विभिन्न स्थानों पर टेंट लगाकर सेवा भाव से काम कर रही है कि रीवा होकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए रीवा जिले में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पानी खाद्यान्न पैकेट्स वितरित किए जा रहे है, बीते दिन भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा रीवा पहुंचकर सेवा कार्य में जुटे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा कार्यकर्ताओं नेताओं का उत्साहवर्धन किया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button