रीवा
Mauganj news:सभी वर्ग की महिलाओं को जागरूकता की जरूरत!

Mauganj news:सभी वर्ग की महिलाओं को जागरूकता की जरूरत!
मऊगंज . महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, साइबर क्राइम से बचाव, आर्थिक सशक्तिकरण, सुरक्षा, शिक्षा तथा रोजगार को लेकर चर्चा की गई। सामाजिक अत्याचारों पर जागरूकता, कानूनी सहायता, पारिवारिक जिमेदारी, महिलाओं के लिए सरकार की योजनाएं, आर्थिक मदद को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डिप्टी कलेक्टर पवन गुरैया, एसडीओपी अंकिता सूल्या, महिला बाल विकास अधिकारी प्रवेश पांडे, निर्मला तिवारी, अरुणा तिवारी अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।