रीवासिटी न्यूज

Rewa news:हर वर्ग के कल्याण के लिए सरकार चला रही योजनाएं: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला 

Rewa news:हर वर्ग के कल्याण के लिए सरकार चला रही योजनाएं: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला

 

 

 

 

 

 

 

 

रीवा . प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह और विधायक दिव्यराज सिंह भी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं। वर्ष 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे, जिससे बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और विकास के नए द्वार खुलेंगे। किसानों के हित में सरकार ने प्रत्येक पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई है। किसानों को समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीदी के साथ 125 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। सिंचाई क्षेत्र को बढ़ाने के लिए नहरों का विस्तार किया जा रहा है और नई सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। शहरी क्षेत्रों में गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कच्चे मकानों को पक्के मकानों में बदलने का कार्य तेज किया गया है। बिजली उत्पादन बढ़ाने और आपूर्ति में सुधार के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्कृति को समृद्ध करने के उद्देश्य से 1450 किलोमीटर लंबे श्रीराम वनगमन पथ का निर्माण कराया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button