रीवासिटी न्यूज

Rewa news: बिजली कंपनी के कर्मचारियों को खदेड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला!

Rewa news: बिजली कंपनी के कर्मचारियों को खदेड़ा, पुलिस ने दर्ज किया मामला!

 

 

 

 

 

 

 

रीवा . बिजली बिल की वसूली करने पहुंचे कर्मचारी को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। किसी तरह कर्मचारी वहां से जान बचाकर बाहर निकल पाए।

 

 

 

 

 

 

 

बिछिया थाने के कुठुलिया में बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी बिजली बिल की वसूली करने गए थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही करण खटिक और संतोष खटिक कर्मचारियों से विवाद करने लगे। यहां पर लोग बकाया बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे, जिससे कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी। यह देखकर आरोपी भड़क गए और कर्मचारियों के साथ विवाद करने लगे। पीड़ित कर्मचारी किसी तरह वहां से जान बचाकर बाहर निकल पाए। उन्होंने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button