रीवासिटी न्यूज

Rewa news:नए साल में एम्बुलेंस बूथ शुरू करने की कवायद, अवैध वसूली से मिलेगी निजात!

Rewa news:नए साल में एम्बुलेंस बूथ शुरू करने की कवायद, अवैध वसूली से मिलेगी निजात!

 

 

 

 

 

 

संजय गांधी अस्पताल परिसर में लंबित है बूथ संचालन की प्रक्रिया

रीवा. संजय गांधी अस्पताल में प्राइवेट एम्बुलेंस के लिए बूथ शुरू करने की प्रक्रिया अब नए साल में तेज हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने यह कदम मरीजों और शवों को लेकर आने-जाने वाली एम्बुलेंसों पर होने वाली अवैध वसूली और मनमानी किराया वसूली को रोकने के लिए उठाया है। इसके लिए सभी प्राइवेट एम्बुलेंस संचालकों से चर्चा के बाद बूथ की रूपरेखा तैयार की गई थी। अब डीन कार्यालय से स्वीकृति मिलते ही बूथ का संचालन शुरू किया जाएगा, और सभी एम्बुलेंस वाहन अस्पताल द्वारा संचालित इस बूथ से ही बुक होंगे। इस कदम से अस्पताल में अटेंडरों के साथ होने वाली अवैध वसूली पर भी रोक लगेगी। डीन की मौजूदगी में एक मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें बूथ संचालन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

ऐसे काम करेगा बूथ

अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिसर में बूथ स्थापित किया जाएगा। जिस व्यक्ति को एम्बुलेंस या शव वाहन की आवश्यकता होगी वह निर्धारित किमी के हिसाब से रुपए बूथ में जमा करेगा। अस्पताल प्रबंधन नम्बर के हिसाब से प्राइवेट एम्बुलेंस उसको उपलब्ध करवाएगा जो संबंधित स्थान तक मरीज को लेकर जायेगी। इसके बाद एम्बुलेंस संचालक को अस्पताल प्रबंधन द्वारा किराए का भुगतान कराया जायेगा। इससे अटेंडरों से मनमानी किराए की वसूली पर अंकुश लग पायेगा।

 

 

 

 

 

प्राइवेट एम्बुलेंस के लिए बूथ का संचालन किया जाना है। प्रक्रिया को जल्द पूरी कर नए साल में बूथ शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। डीन के साथ मीटिंग के बाद पूरी प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जायेगा।

डॉ. राहुल मिश्रा, अस्पताल अधीक्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button