रीवासिटी न्यूज

Rewa news:पुलिसकर्मियों को कानून और तनाव प्रबंधन की दी जानकारी!

Rewa news:पुलिसकर्मियों को कानून और तनाव प्रबंधन की दी जानकारी!

 

 

 

 

 

 

 

रीवा . पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा में 14 अधिकारी और 48 कर्मचारियों के लिए इंडक्शन कोर्स की शुरुआत की गई है। ये अधिकारी और कर्मचारी हाल ही में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक और आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए हैं।

 

 

 

 

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें उनके नए दायित्वों के बारे में पूरी जानकारी देना है। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। इसमें नवीन अपराधिक अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, आईटी एक्ट, मोटर वीकल एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, साइबर क्राइम, फॉरेंसिक साइंस, मेडिको लीगल, और तनाव प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने हेल्थ एंड न्यूट्रीशन पर भी विशेष ध्यान देने की बात की और बताया कि सही आहार के द्वारा बीपी और शुगर जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को योग, परेड, ड्रोन कैमरा संचालन, सॉट स्किल्स, इमोशनल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर भी विशेषज्ञों से शिक्षा दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button