रीवासिटी न्यूज

Rewa news:संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टरों का बड़ा कारनामा, महिला के पेट से निकली टांके लगाने वाली पिन, जख्मी हालत में नवजात का हुआ जन्म!

Rewa news:संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टरों का बड़ा कारनामा, महिला के पेट से निकली टांके लगाने वाली पिन, जख्मी हालत में नवजात का हुआ जन्म!

 

 

 

 

 

 

 

रीवा .शनिवार को प्रसव के दौरान हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां प्रसव के दौरान महिला के पेट से नवजात के साथ- साथ एक स्टील की टांके लगाने वाली नुकीली पिन भी बाहर निकली है। वही गर्भवती महिला के पेट के अंदर नुकीली पिन होने की वजह से डिलीवरी के दौरान जन्मा बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसे फिलहाल गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है।

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि यह पिन 2 साल पहले गांधी मेमोरियल अस्पताल में महिला को हुई पहली डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण पेट के अंदर ही छोड़ दिया गया था। जो अब दूसरी डिलीवरी के दौरान न सिर्फ बाहर निकली है बल्कि प्रसूता द्वारा जन्मे गए बच्चों को भी पिन ने जख्मी कर दिया है। दरअसल यह हैरान कर देने वाला मामला रीवा के कुशभाव ठाकरे जिला अस्पताल का है।

 

 

 

 

घटना के संबंध में रीवा शहर के तरहटी मोहल्ला निवासी प्रसूता हिना खान के पति अख्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने दूसरी डिलीवरी के लिए पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार को तकरीबन 8-00 बजे हुई डिलीवरी के दौरान पत्नी ने न सिर्फ नवजात बच्चों को जन्म दिया बल्कि उसके पेट से एक नुकीली पिन भी बाहर निकली है। जो टांके लगाने वाली नुकीली पिन बताई जा रही है।

 

 

 

बताया गया कि गर्भवती महिला के पेट में पिन होने की वजह से डिलीवरी के दौरान नवजात बच्चे के शरीर में कई जगह जख्म हुए हैं जो काफी गहरे बताए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि महिला के पेट से निकली पी 2 वर्ष पूर्व गांधी मेमोरियल अस्पताल में हुई डिलीवरी के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही पूर्वक टांके लगाने के दौरान पेट के अंदर छोड़ दिया था। पति के मुताबिक डिलीवरी के कुछ ही महीने बाद पत्नी को पेट में तकलीफ होने की शिकायत हुई जिस पर डॉक्टर से सलाह लेने के बाद डॉक्टर के द्वारा टांके चुभने की बात कही गई। लेकिन जब 2 साल बाद शनिवार को महिला ने बच्चे को जन्म दिया तो उसके पेट में चुभने वाली पिन बाहर देख परिजन सहित डॉक्टर भी हैरान रह गए। फिलहाल महिला के पेट में पिन होने की वजह से जन्म नवजात बुरी तरह से जख्मी हुआ है। जिसके सर से लेकर चेहरे, पीठ, हाथ और पैर सहित अन्य जगहों पर गहरे जख्म हुए हैं। फिलहाल नवजात को उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया है। तो वहीं परिजनों ने पूर्व में हुई डिलीवरी के दौरान डॉक्टरो पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button