रीवासिटी न्यूज

Rewa news:विवि के कुलपति बनाए गए राजेन्द्र कुड़रिया

Rewa news:विवि के कुलपति बनाए गए राजेन्द्र कुड़रिया

 

 

 

 

 

 

 

रीवा . अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति 38 दिनों के इंतजार के बाद कर दी गई है। जिसमें जबलपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया को कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने इस नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इसके पहले राजकुमार आचार्य का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई नियुक्ति तक उन्हें ही पद पर बने रहने का आदेश जारी किया गया था। एक जनवरी से उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। नई नियुक्ति इसके पहले होनी थी लेकिन प्रक्रिया में देरी की वजह से नियुक्ति समय पर नहीं हो पाई। इस पद के लिए करीब सैकड़ा भर से अधिक आवेदन पहुंचे थे। जिसमें करीब 15 से अधिक रीवा के ही प्रोफेसर शामिल थे। पूर्व में कुलपति रहे राजकुमार आचार्य ने भी दोबारा अवसर प्राप्त करने का प्रयास किया था। नए कुलपति के सामने विश्वविद्यालय की वर्तमान व्यवस्थाओं की वजह से कई चुनौतियां भी होंगी। बताया जा रहा है कि नए कुलपति डॉ. कुड़रिया सोमवार को ज्वाइन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button