Rewa news:किसानों की आय दोगुनी की घोषणा सिर्फ शिगूफा,19 सदस्यीय राज्य परिषद का गठन!

Rewa news:किसानों की आय दोगुनी की घोषणा सिर्फ शिगूफा,19 सदस्यीय राज्य परिषद का गठन!
रीवा. अखिल भारतीय किसान सभा का 16वां राज्य सम्मेलन मानस भवन रीवा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर में एक रैली निकालने से हुई, जिसके बाद सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी ने अध्यक्षता की।
मुख्य अतिथि किसान नेता राजन क्षीरसागर ने कहा कि देश के किसान जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कृषि नीति ने लाखों किसानों की जान ली है और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों की जमीन छीनकर कॉरपोरेट को देने की योजना पर काम कर रही है। भाकपा के राज्य सचिव कामरेड अरविंद श्रीवास्तव ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की और किसानों से आंदोलन करने का आह्वान किया। इस दौरान किसान नेता जनक राठौर, प्रह्लाद बैरागी, शिव सिंह, रामवीर सिंह और इंद्रजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे।
इस दौरान 19 सदस्यीय राज्य परिषद का गठन किया गया। जनक राठौर, प्रह्लाद बैरागी, गया प्रसाद मिश्रा, मोहन राठौर, सुरेश राठौर, संतोष केवट, सुरेश राठौर, हीरालाल राठौर, अरविंद कुमार साह, श्रवण कुमार विश्वकर्मा, राम रसीले नाई, रूक्मण बैगा, अशोक पाठक, लालमणि त्रिपाठी, मोतीलाल शुक्ला, पंकज पटेल, शुभम उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, इंद्रभान पटेल, राहुल चुने गए। राज्य सचिव मंडल का गया प्रसाद को अध्यक्ष, प्रह्लाद दास बैरागी कार्यकारी अध्यक्ष, लालमणि त्रिपाठी एवं अशोक पाठक उपाध्यक्ष बनाया गया।