सिटी न्यूज

Singrauli: बाढ़ एवं अतिवर्षा की स्थिति में बचाव व राहत कार्य के लिए कंट्रोल रूम गठित

Singrauli: वर्षा ऋतु के दौरान जिले में बहने वाले नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने एवं अतिवर्षा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य के लिए कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने जिला स्तर पर कंट्रोल रूम गठित किया है। कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट कार्यालय के कंक्ष क्रमाक 25 में स्थापित किया गया है। अधीक्षक भू-अभिलेख सुखेन्द्र सिंह बघेल को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। बाढ़ एवं अतिवर्षा की स्थिति में कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07805234042 पर जानकारी दी जा सकती है। कंट्रोल रूम वर्षा ऋतु की समाप्ति तक 24 घण्टे कार्य करता रहेगा। जिले में कहीं पर भी बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर कोई भी व्यक्ति बचाव एवं राहत के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर सम्पर्क कर सकता है–Singrauli

इसके साथ कलेक्टर  शुक्ला के द्वारा कंट्रोल रूम तीन पालियो के लिए कर्मचारियो को भी नियुक्त किया गया है। प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रथम पाली में रामनाथ बर्मा जिला शिक्षा कार्यालय मो. 7648856646 उदित नारायण सिंह सैनिक होमगार्ड मो. 7648856646, धीरज कुमार तिवारी एन.आर.एल.एम समूह प्रेरक जनपद पंचायत बैढ़न, विजय प्रजापति कम्प्युटर आपरेटर जिला आपदा नियंत्रण कंक्ष मो. 9131136707 को तैनात किया गया है। वही द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक में अरूण कुमार मिश्रा सहायक ग्रेड 3 महिला वाल विकास विभाग सिंगरौली, आनंद सिंह सैनिक होमगार्ड मो.7648856652, मनोज बंसल कम्प्युटर आपरेटर जिला आपदा नियंत्रण कंक्ष मो.6261993301, प्रदीप कम्प्युटर आपरेटर जिला आपदा नियंत्रण कंक्ष मो. 7000283275, आनंद शाह सहायक ग्रेड 3 कृषि विभाग मो. 9131252098 को तैनात किया गया है।

कलेक्टर शुक्ला के द्वारा तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से प्रात: 7 बजे तक लाल प्रताप सिंह सैनिक होमगार्ड मो. 7648856651, जीवन प्रकाश मिंज समन्वयक जनपद पंचायत बैढ़न, जगत बहादुर बैस कम्प्युटर आपरेटर जिला आपदा नियंत्रण कंक्ष मो. 9685788959 को तैनात किया गया है। वही रिर्जव दल में राजू चिचलवार सहायक ग्रेड 3 सहकारिता गिरीश धुर्वे सहायक ग्रेड 3 उद्यनिकी विभाग को तैनात कर निर्देश दिया गया है कि है कि नियंत्रण कक्ष (Control Room) अवकाश के दिनो में भी अनवरत चालू रहेगा जिसमें नियत समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें तथा नियंत्रण कक्ष (Control Room) में आपदा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अपने नोडल अधिकारी को सूचित करेंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button