जबलपुरसिंगरौली

जबलपुर मुंबई के बीच नियमित उड़ान आज से, मुंबई से आज आएगी पहली फ्लाइट

जबलपुर. जबलपुर-मुंबई के बीच सोमवार से नई उड़ान शुरू होगी। मुंबई से विमान सुबह 11.45 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। आधे घंटे बाद मुंबई के लिए रवाना होगा। इंडिगो की यह नियमित उड़ान शुरू होने से इस रूट पर दो विमान सेवा हो जाएंगी, जिसमें एक साप्ताहिक है।

लम्बे अरसे बाद मुंबई के लिए नियमित उड़ान शुरू हो रही है। पहले दिन मुंबई से जबलपुर आने और जबलपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट लगभग 80 प्रतिशत भरी है।मुंबई की नियमित उड़ान शुरू होने से फ्लायर्स को काफी फायदा होगा।

एक साप्ताहिक उड़ान

इस रूट पर स्पाइस जेट साप्ताहिक उड़ान संचालित कर रहा है। विमान सुबह 11.40 बजे मुंबई से रवाना होकर दोपहर 1.50 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचता है। आधा घंटा यहां रुकने के बाद दोपहर 2.20 बजे उड़ान भरकर 4.20 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचता है।

बैंगलूरु से भी जुडे़गा शहर

इंडिगो एक सितम्बर से जबलपुर-बैंगलूरु-जबलपुर के बीच भी विमान सेवा शुरू करेगा। विमान दोपहर साढ़े 12 बजे बैंगलूरू से उड़ान भरेगा और दोपहर 2.35 बजे जबलपुर पहुंचेगा। यही विमान दोपहर 3.10 बजे उड़ान भरकर शाम 5.20 बजे बैंगलूरु पहुंचेगा। रविवार, सोमवार, बुधवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button