रीवा

Rewa news:जटिल ऑपरेशन में निश्चेतना की प्रगति से मिलेगी नई दिशा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

Rewa news:जटिल ऑपरेशन में निश्चेतना की प्रगति से मिलेगी नई दिशा: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

 

 

 

 

निश्चेतना विशेषज्ञों के राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ!

सम्मेलन में देश-विदेश से आए 100 से अधिक निश्चेतना विशेषज्ञों शामिल हुए!

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि जटिल ऑपरेशन प्रक्रियाओं में निश्चेतना के क्षेत्र में हुई प्रगति अत्यंत कारगर साबित होगी। उप मुख्यमंत्री ने श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में राज्य स्तरीय निश्चेतना विशेषज्ञों के 38वें वार्षिक सम्मेलन (MPISACON) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से प्राप्त ज्ञान न केवल चिकित्सा शोध में योगदान देगा, बल्कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं देने में भी मदद करेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह सम्मेलन रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के साथ प्रदेश के अन्य चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों के लिए भी ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा। उन्होंने सम्मेलन को चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर बताया और देश-विदेश से आए विशेषज्ञों का स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने स्मारिका का विमोचन भी किया और बाहर से आए निश्चेतना विशेषज्ञों का सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button