रीवा

Rewa news :21 लाख रुपये के नशीले पदार्थ और सामान की जब्ती: आईजी ने किया खुलासा।

Rewa news: 21 लाख रुपये के नशीले पदार्थ और सामान की जब्ती: आईजी ने किया खुलासा।

 

 

 

 

 

रीवा: पुलिस महानिरीक्षक डॉ. महेंद्र सिंह सिकरवार के निर्देश पर रीवा जोन में नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान के तहत बड़े पैमाने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।इस अभियान के अंतर्गत रीवा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 21 लाख रुपये से अधिक के मसरूका जब्त किए हैं, जिसमें नशीली कफ सिरप, लग्जरी कारें और महंगे मोबाइल फोन शामिल हैं।
जब्त किए गए सामान
नशीली कफ सिरप: 3,840 शीशियां, कीमत लगभग 6,91,200 रुपये।होंडा अमेज (सफेद रंग),कीमत 8 लाख रुपये।बोलेरो (सफेद रंग),कीमत 4 लाख रुपये।मोबाइल फोन: एक iPhone 16 प्रो मैक्स और एक वनप्लस टच, कुल कीमत 1,80,000 रुपये।
गिरफ्तार आरोपी
रोहित तिवारी पिता सुनील तिवारी (उम्र 24 वर्ष): निवासी रजहा सोनौरी, थाना सोहागी।पंकज पटेल पिता बृजवासी पटेल (उम्र 27 वर्ष): निवासी ग्राम रमपुर्वा,थाना मनगंवा।
अभियान का विवरण
पुलिस महानिरीक्षक रीवा डॉ. महेंद्र सिंह सिकरवार और उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा साकेत प्रकाश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह द्वारा चलाये गये नशे के विरूद्ध विशेष अभियान मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) त्योंथर,उदित मिश्रा के नेतृत्व में यह टीम नशे के खिलाफ अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने में सफल रही।25 अक्टूबर 2024 को थाना सोहागी पुलिस ने सोहागी पहाड़ टोल के पास होंडा अमेज कार को रोका। तलाशी के दौरान कार में से रोहित तिवारी के पास से 1680 शीशी नशीली कफ सिरप (कीमत 3,02,400 रुपये) बरामद की गई। आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज न होने पर उसे एनडीपीएस एक्ट और औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इसी अभियान के तहत बैकुंठपुर में भी बोलेरो कार से 2160 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद कर पंकज पटेल को गिरफ्तार किया गया।
सराहनीय भूमिका
इस अभियान में उप पुलिस अधीक्षक उदित मिश्रा, निरीक्षक विजय सिंह बघेल, निरीक्षक पवन शुक्ला, निरीक्षक जितेंद्र भदौरिया, उप निरीक्षक कन्हैया बघेल, उप निरीक्षक संजीव शर्मा, साइबर टीम रीवा जोन सहित कई पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button