रीवा

Rewa news:गौवंश के संरक्षण से गायों की रक्षा होगी एवं गोवर खाद से खेत उपजाऊ होगे तथा खेती भी सुरक्षित रहेगी – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

Rewa news:गौवंश के संरक्षण से गायों की रक्षा होगी एवं गोवर खाद से खेत उपजाऊ होगे तथा खेती भी सुरक्षित रहेगी – उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

 

 

 

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम हर्दी नं. एक स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा कर गौअभयारण्य का किया भूमिपूजन
रीवा . उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि गौवंश के संरक्षण से गायों की रक्षा होगी साथ ही खेती भी सुरक्षित रहेगी एवं गोवर खाद से मिट्टी उपजाऊ होती है इस लिए हम सबका कर्तव्य है कि गौवंश की देखभाल करें तथा बेसहारा गौवंशों को सुरक्षित स्थान में आश्रय दिया जाय। शुक्ल ने गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हर्दी नं. एक में बेला गौशाला के विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 95.54 लाख रूपये की लागत से चेनलिंक, फेंसिंग निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भैरव बाबा व कष्टहरनाथ के आशिर्वाद से इस क्षेत्र में सोलर प्लांट तथा इंडस्ट्रियल ऐरिया का कार्य हो चुका है। अब यहां पर गौअभयारण्य की स्थापना होगी जिसमें लगभग 8 हजार गायों को संरक्षण मिलेगा। श्री शुक्ल ने कहा कि गौअभयारण्य के आसपास गायों के लिए चारे व पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायी जा रही है। आने वाले समय में यह गौअभयारण्य भैरव बाबा के आशिर्वाद से वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भी प्रति गाय प्रतिदिवस 40 रूपये की राशि प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है जो गौपालकों के लिए उपयोगी होगी। उन्होंने भैरवनाथ मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह के प्रयासों की सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने विधायक गुढ़ के साथ गोवर्धन पूजा कर गौपूजन किया तथा गायों को गुड, चना एवं केला खिलाया।

इस अवसर पर विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह ने कहा कि हर्दी नं. एक की गौशाला में अभी 900 गायें आश्रय पा रही थीं अब इसका आकार बढ़ जायेगा और इस अंचल के बेसहारा गायों को आश्रय मिलेगा। हम सभी को गौसेवा का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया है जो स्तुत्य है। इस कार्य कि प्रधानमंत्री द्वारा भी सराहना की गयी है। विधायक सिंह ने बसामन मामा गौवंश वन्यविहार को प्रदेश में मिसाल बताया जो उप मुख्यमंत्री जी कि संकल्पना से निर्मित हुआ है। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर परिषद गुढ़ डॉ. अर्चना सिंह, अध्यक्ष जनपद रायपुर सुमन साकेत, सरपंच रामकली आदिवासी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सपना त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि विवेक दुबे, जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी, राजगोपाल मिश्र चारी, ओमप्रकाश मिश्र, केके गर्ग, जीतेन्द्र मिश्र, एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी, सीईओ जनपद संजय सिंह, जिला पंचायत के डॉ. संजय सिंह, डॉ. गोविंदनारायण श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार तेजपति सिंह, विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल यादव, तथा बड़ी संख्या अधिकारी, कर्मचारी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button