रीवा

Rewa news:मुक्तिधाम में शव दाह के लिए 2300 रुपए का शुल्क निर्धारित!

Rewa news:मुक्तिधाम में शव दाह के लिए 2300 रुपए का शुल्क निर्धारित!

 

 

 

 

 

 

 

 

गैस आधारित शव दाहगृह में नगर निगम ने बनाई व्यवस्था

रीवा . शहर के मुक्तिधाम बंदरिया में शव दाह की नई व्यवस्था नगर निगम की ओर से बनाई जा रही है। जिसमें गैस आधारित शव दाहगृह बनाया गया है। यहां पर होने वाले खर्च का अनुमान लगाने के बाद नगर निगम ने यूजर चार्ज निर्धारित किया है। प्रति व्यक्ति की दर से 2300 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

 

 

 

 

निगम परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद इसे लागू भी कर दिया गया है। कोराना काल में लगातार मौतों की संख्या जब बढ़ रही थी, तब लकड़ी से शव दाह में कई तरह की समस्याएं आ रही थी। इस कारण प्रस्ताव तैयार किया गया था कि गैस आधारित शव दाह गृह तैयार किया जाएगा। इसके लिए बंदरिया स्थित मुक्तिधाम में ही यह व्यवस्था की गई है। लकड़ी से शव दाह कराए जाने के दौरान प्रदूषण भी उत्पन्न होता है लेकिन अब ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि अंतिम संस्कार भी होंगे और उससे किसी तरह का वायु प्रदूषण भी नहीं होगा। नगर निगम का दावा है कि लकड़ी की तुलना में गैस से कम समय में शव दाह किया जा सकेगा। रीवा शहर में लंबे समय से मुक्ति धाम में व्यवस्थाएं बनाए जाने की मांग भी की जा रही थी। आबादी बढ़ रही है हर दिन आठ से दस की संख्या में औसत मौतें हो रही हैं।

 

 

 

 

 

ऐसे तय किया गया शुल्क
नगर निगम द्वारा शव दाह के लिए तय किए गए शुल्क में कहा गया है कि प्रति व्यक्ति के हिसाब से 18-20 केजी के गैस सिलेंडर की जरूरत होगी। करीब एक कामर्सियल गैस सिलेंडर की गैस खर्च होगी। कुशल श्रमिकों पर प्रति शवदाह का खर्च औसत 161 रुपए आएगा। प्रति शव दाह के बाद सफाई में सौ रुपए खर्च होगा। बिजली एवं अन्य व्यय 50 रुपए का होगा। इसलिए औसत खर्च के हिसाब से 2300 रुपए प्रति व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर शुल्क लिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button