रीवा

REWA NEWS : भाजपा मंडल अध्यक्षो की सूची जारी होने के बाद शुरू हुआ विरोध

REWA NEWS ; रीवा,  रीवा में भाजपा के मंडल अध्यक्षों की सूची आने के बाद विरोध शुरू हो गया है. मनकहरी से रीवा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया. उन्होंने जिला अध्यक्ष को हटाने की मांग कर डाली. मांगे ना माने जाने पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा देने की बात भी कही. भाजपा के बूथ प्रभारी ने यह तक कहा कि भाजपा किसी के बाप की पार्टी नहीं है.

 

जनपद सदस्य सिरमौर और भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा किसी के बाप की पार्टी नहीं है. पैराशूट लैंडिंग कर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, असंतोष का माहौल व्याप्त हो गया है. भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पटेल जब से जिलाध्यक्ष बने हैं, भेदभाव पूर्ण काम कर रहे हैं. जिलाध्यक्ष को तत्काल हटाया जाना चाहिए. हम इस मुद्दे पर चुप नहीं रहने वाले, इस बात को प्रदेश स्तर पर उठाएंगे.

 

सांसद-विधायक तक की नहीं सुनी जा रही, मनमानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि अगर हमारी बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो पार्टी से इस्तीफा भी दे सकते हैं. हालांकि अभी तक मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया आई है. जानकारी के मुताबिक जिले में भाजपा ने अपने 26 मंडलों के अध्यक्षों और उनके प्रतिनिधियों की सूची देर रात जारी कर दी है. भाजपा मध्यप्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन एवं जिला पर्यवेक्षक उमेश शुक्ला की सहमति के बाद जिले में निर्धारित मापदंडों के आधार पर संपन्न हुई. हालांकि कटरा और महसांव मंडल को अभी होल्ड पर रखा गया है. रविवार देर रात जारी सूची के अनुसार जिन्हें मंडल अध्यक्ष बनाया गया है. उनमें राजेन्द्र अग्निहोत्री को डभौरा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है.

 

जबकि अखिलेश सिंह जवा, सालिगराम साहू अतरैला, सुदामा कोल सिरमौर, चंद्रशेखर कुशवाहा बैकुंठपुर, अरूणेन्द्र तिवारी सेमरिया, शेषमणि पाण्डेय बनकुईयां, दिलीप सिंह शाहपुर, क्रांतिवीर सिंह मनकहरी, धनश्याम यादव त्योंथर, समीर सिंह गढ़ी, वेद प्रकाश मिश्रा रायपुर सोनौरी, अरूणेन्द्र मिश्रा मनगवां, अंशू सिंह रामपुर सर्किल, सुनील पाण्डेय लालगांव, सौखीलाल कोल देवास, मुकेश पटेल सूरा, हेमलता सिंह कुशाभाऊ ठाकरे रीवा, गौरव पाण्डेय अटल मंडल रीवा, शिवम द्विवेदी, दीनदयाल मंडल रीवा, डॉ. भूपेन्द्र सिंह रीवा ग्रामीण, अनंत कुमार गुप्ता गुढ़, प्रदीप त्रिपाठी गोविंदगढ़, अभिषेक सिंह रायपुर कर्चु. मंडल के अध्यक्ष बनाए गए हैं. रीवा विधानसभा क्षेत्र में शिवम व डॉ भूपेंद्र सिंह को रिपीट किया गया है. ऐसी चर्चा सामने आयी थी कि 33 प्रतिशत पद महिलाओं को दिए जाएंगे. लेकिन केवल एक मंडल में महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button