Mauganj news:शासकीय महाविद्यालय नईगढ़ी में विवेकानंद के आदर्शों पर चलने किया प्रेरित!

Mauganj news:शासकीय महाविद्यालय नईगढ़ी में विवेकानंद के आदर्शों पर चलने किया प्रेरित!
नईगढ़ी . राष्ट्रीय युवा दिवस पर ठाकुर सोमेश्वर सिंह शासकीय महाविद्यालय नईगढ़ी में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना था। कॉलेज चलो अभियान के तहत स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राए भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आराधना मिश्रा ने मुय अतिथि रमेश कुमार सिंह प्राचार्य सरस्वती विद्यालय, और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य रामयश कुशवाहा का स्वागत करके की। स्वागत भाषण महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक केसी मिश्रा ने दिया। मुय सत्र में डॉ. महेंद्र कुमार मिश्र ने ’’युवा विवेकानंद’’ विषय पर विचार व्यक्त किए। रामजी वंशकार ने मंच संचालन करते हुए युवाओं को नेतृत्व, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर संदेश दिया। इसके बाद महाविद्यालय के विभिन्न संकायों से जुड़े शिक्षकों ने करियर से संबंधित जानकारी दी। डॉ. अर्चना द्विवेदी कला संकाय, रमाकांत पटेल विज्ञान संकाय, केसी मिश्रा लाइब्रेरी विज्ञान, रामजी वंशकार वाणिज्य संकाय ने छात्रों को भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन दिया।