रीवा प्रवास पर आए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मानव सेवा में दिया योगदान।

रीवा प्रवास पर आए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मानव सेवा में दिया योगदान।
सेवा ही संकल्प: पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी और उनकी टीम द्वारा श्रद्धालुओं की 24 घंटे सेवा जारी।
देखिए वीडियो 👇
रीवा। महाकुंभ मेले में शामिल होने देश भर से श्रद्धालुओं का प्रयागराज जाना शुरू है रीवा मुख्यालय होकर लगभग आधा दर्जन से अधिक प्रदेशों के श्रद्धालु रोजाना हजारों हजार की संख्या में हाईवे सड़क से गुजर रहे हैं बीते दिनों तक हाईवे सड़क में जाम की स्थिति निर्मित होती रही जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था पीड़ित मानवता की सेवा में सेमरिया क्षेत्र के पूर्व विधायक के पी त्रिपाठी सहित सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संकल्प अभियान के तहत पीड़ित मानवता की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया है और बीते दो दिनों से रीवा बायपास में हाइवे सड़क किनारे पंडाल लगाकर महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को रुचिकर भोजन सहित पानी चाय नाश्ता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बीते दिन मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जन सेवा में समर्पित सेमरिया भाजपा टीम के बाइपास स्थित पंडाल पहुंच कर जनसेवा में जुटे सभी लोगों का हौसला बढ़ाया था और घंटों वहां रुक कर श्रद्धालुओं को भोजन परोसा और उनसे संवाद भी किए थे श्रद्धालुओं की सेवा में पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी द्वारा संचालित कराई जा रही व्यवस्था की उप मुख्यमंत्री ने सराहना की थी।
राहत शिविर के दूसरे दिन मध्यप्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा पहुंचे थे उन्होंने मानवता की सेवा में समर्पित सेमरिया भाजपा टीम का हौंसला अफजाई करते हुए श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा और कहा कि सेवा संकल्प भाव ही भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल सिद्धांत है हमें खुशी है कि भाजपा के कार्यकर्ता मानवता की सेवा में खुद को समर्पित करके पुण्यलाभ के भागीदार बन रहे हैं।
सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने कहा कि सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं में जन सेवा कूट- कूट कर भरी है महाकुंभ में मां गंगा का अमृत स्नान करने प्रयागराज जा रहे हजारों हजार श्रद्धालुओं को 24 घंटे रुचिकर भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं इस पुनीत कार्य में सेमरिया विधानसभा संयोजक दयानंद तिवारी, सेमरिया मंडल अध्यक्ष अरुणेंद्र तिवारी, शाहपुर मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, बनकुइया मंडल अध्यक्ष शेषमणी पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला सिद्धू , नंदकुमार अग्निहोत्री, नाती पांडेय, जनपद सदस्य अभिषेक त्रिपाठी, विधानसभा मीडिया प्रभारी विवेक गौतम, विद्याधर द्विवेदी,ललन तिवारी,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश यादव, अमित पांडेय,नीरज त्रिपाठी, अभिषेक पांडेय,अरुणाचल शुक्ला, सचिन तिवारी सेमरिया नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा, रन्नू पांडेय सहित कई लोग अपनी सहभागिता दे रहे हैं, सहित कई लोग अपनी सहभागिता दे रहे हैं।