Rewa news:दिनभर लाइन में लगने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा खाद्यान्न,समूह पर खाद्यान्न वितरण में मनमानी का आरोप, कलेक्टर से कार्यवाही की मांग!

Rewa news:दिनभर लाइन में लगने के बाद भी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा खाद्यान्न,समूह पर खाद्यान्न वितरण में मनमानी का आरोप, कलेक्टर से कार्यवाही की मांग!
अतरैला. काजल स्व.सहायता समूह बरौली ठकुरान द्वारा खाद्यान्न वितरण में मनमानी की जा रही है। महिलाएं, वृद्ध व विकलांग लोगों को दिनभर लाइन में लगे रहने के बावजूद खाद्यान्न नहीं मिल पाता। जिससे वे निरास और थक-हार कर घर वापस लौट जाते हैं।
वहीं इस अनियमितता की शिकायत भी ग्रामीणों ने कलेक्टर और सीएम हेल्पलाइन में की है। लेकिन समूह की मनमानी पर रोक नहीं लगाई जा रही है। जानकारी के अनुसार जवा तहसील की सेवा सहकारी समिति जवा द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान बरौली ठकुरान के माध्यम से खाद्यान वितरण का जिमा सौंपा गया है। लेकिन काजल स्व.सहायता समूह के अध्यक्ष, सचिव पर ग्राम पंचायत वासियों ने काम तौल के साथ-साथ खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य नियंत्रक रीवा से समूह द्वारा की जा रही खाद्यान्न की कालाबाजारी एवं कम तौल की जांच कराकर सत कार्रवाई की मांग की है। इनका आरोप है कि खाद्यान्न की कालाबाजारी के चलते गरी बुजुर्ग और महिलाओं एवं पुरुषों को हर महीने का खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। हितग्राहियों का आरोप है कि महीने में दो दिन ही खाद्यान्न वितरण किया जाता है। भारी भीड़ के चलते मशीन में अंगूठा लगवाकर पर्ची निकल कर खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है।
सीएम हेल्पलाइन में हुई शिकायत
काजल समूह द्वारा की जा रही खाद्यान्न कालाबाजारी एवं कम तौल की शिकायत सीएम हेल्पलाइन सहित खाद्य निरीक्षक जवा विनीत मिश्रा से की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी जांच नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने खाद्य निरीक्षक पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा कि जांच के नाम पर घर बैठे पंचनामा बनाकर जांच की कार्रवाई पूरी कर लिया जाता है, गंभीर जांच का विषय है। प्रभावितों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है।