Rewa news:दलित आदिवासी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं!
डभौरा . रेवांचल दलित आदिवासी सेवा संस्थान समिति डभौरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाएं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थीं। इस अवसर पर पार्षद आसमा ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है, चाहे वह शिक्षा, राजनीति, विज्ञान या खेल हो। संस्था प्रमुख सियादुलारी कोल और अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नारी का समान समाज की वास्तविक प्रगति है।