रीवा
Mauganj news:लापता वृद्ध का फंदे से लटकता मिला शव!

Mauganj news:लापता वृद्ध का फंदे से लटकता मिला शव!
रीवा . तीन दिन पहले गायब वृद्ध का शव पेड़ से लटकता मिला। सुबह खेत काटने गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दिलवाई।
शाहपुर के विरहा गिरवर सिंह गांव स्थित गुरमा नदी के किनारे रविवार सुबह एक वृद्ध का शव पेड़ से लटकता मिला। सुबह खेत काटने गए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव क्षतविक्षत अवस्था में था, जिससे तीन दिन पूर्व वृद्ध की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान जयलाल कोल पिता युद्ध कोल निवासी हटवा निर्भयनाथ थाना शाहपुर के रूप में की। पुलिस की सूचना परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वृद्ध तीन दिन पूर्व घर से निकले थे जिसके बाद ये लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।