रीवा

Rewa news,पीएमश्री शा.उ.मा.विद्यालय मझिगवां में दक्षता संवर्धन कार्यशाला का हुआ आयोजन।

Rewa news,पीएमश्री शा.उ.मा.विद्यालय मझिगवां में दक्षता संवर्धन कार्यशाला का हुआ आयोजन।

 

रीवा। जिले के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में संचालित पी.एम.श्री. शा.उ.मा. विद्यालय मझिगवां में बीते शनिवार 15 जून को दक्षता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य अल्पना श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर की गई एवं शिक्षक आशीष अग्निहोत्री द्वारा मां सरस्वती वंदना का गायन किया गया। तत्पश्चात जिले की पी.एम.श्री. प्रशिक्षण की मास्टर ट्रेनर एवं प्राचार्य अल्पना श्रीवास्तव द्वारा बहुत ही प्रभावशाली तरीके से पी.एम.श्री. योजना, पी.एम.श्री. विद्यालय के उद्देश्य एवं एक्शन प्रोजेक्ट के विषय में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान अवलोकन हेतु जिले के वरिष्ठ कार्यालय से ए.डी.पी.सी. नवीन श्रीवास्तव एवं ए.पी.सी. सुधाकर तिवारी मौजूद रहे एवं उनके द्वारा पी.एम.श्री. योजना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। योजना निर्माण के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विकास कुमार मौर्य, सरस्वती उपाध्याय, आरती पटेल, महेश सिंह, आशीष अग्निहोत्री, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, रावेन्द्र सिंह, ए.पी. सिंह एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों की सहभागिता सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button