क्रिकेटर धोनी की पत्नी साक्षी के उछलने की यह वीडियो हो रही viral,,
बीते दिन भारत और इंग्लैंड के बीच हुए T-20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में ऐसा कुछ हुआ कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का रिएक्शन देखकर सब हैरान हो गए और देखते ही देखते एक छोटा सा वीडियो क्लिप वायरल हो गया पूरा मामला बीते दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए T- 20 World Cup 2026 का सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक था और भारत में 20 ओवर में 253 रनों का पहाड़ खड़ा किया लेकिन इंग्लैंड की टीम ने भी पूरे मैच में रोमांच बनाए रखा इस मैच में भारत की 7 रनों से जीत हुई लेकिन 18 ओवर तक पूरा मैच रोमांचक रहा और इस दौरान एक ऐसा नजारा देश ने देखा जो काफी मजेदार कहा जा सकता है स्टैंड्स में बैठे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सहित अन्य क्रिकेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
यह मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेट की रोमांचकता के बीच जसप्रीत बुमराह की एक डॉट बाल में बुमराह खुद फील्ड करते हैं जिसे धोनी की पत्नी साक्षी कैच समझकर उछल पड़ती है सेलिब्रेट करने लगती हैं साक्षी की ‘गलतफहमी’ और धोनी का रिएक्शन अपूर्व कप्तान रोहित शर्मा की हंसी का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।