---Advertisement---

Mauganj MP:जिला चिकित्सालय को मिली बड़ी सौगात,कलेक्टर श्री जैन ने किया 4 डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 26 Mar 2026, 03:15 AM

Mauganj MP:जिला चिकित्सालय को मिली बड़ी सौगात,कलेक्टर श्री जैन ने किया 4 डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण!

 

 

 

मऊगंज.जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई। कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने जिला चिकित्सालय मऊगंज में नवनिर्मित डायलिसिस यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया। इस नई सुविधा के प्रारंभ होने से अब किडनी रोगों से ग्रसित स्थानीय मरीजों को डायलिसिस के लिए रीवा या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। जिला चिकित्सालय में स्थापित की गई चार डायलिसिस मशीनों की कुल लागत लगभग 35 लाख रुपये है। विशेष बात यह है कि इस पुनीत कार्य में प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ जनभागीदारी का भी उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला है। 04 मशीनों में से 02 मशीनें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और रेडक्रॉस सोसाइटी के वित्तीय सहयोग से प्राप्त हुई हैं।

 

 

 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने कहा कि मऊगंज को जिला बनाए जाने के बाद स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकीय स्टाफ को निर्देशित किया कि डायलिसिस यूनिट का संचालन नियमित एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित किया जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डायलिसिस सुविधा शुरू होने से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा और उन्हें घर के समीप ही नि:शुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। कलेक्टर श्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मशीनों के रखरखाव और मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि सुचारू रूप से सेवाएं संचालित होती रहें। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर पवन गौरैया, बीएमओ डॉ प्रद्युम्न शुक्ला, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ज्योत्सना अग्रवाल सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 2, 2026

July 30, 2026

July 30, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

July 25, 2026

Leave a Comment