---Advertisement---

Rewa MP: बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने वरिष्ठ पत्रकार के पौत्र को शहर के नेहरू नगर में घेरकर पीटा

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 20 Nov 2026, 03:23 AM

Rewa MP: बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने वरिष्ठ पत्रकार के पौत्र को शहर के नेहरू नगर में घेरकर पीटा

रीवा । वरिष्ठ पत्रकार रामानन्द शुक्ला के पौत्र कर्तव्य शुक्ला तनय आशीष शुक्ला के साथ गत दिवस सायंकाल नेहरू नगर में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आफिस के पास स्कूटी तथा मोटर सायकल से आये पांच लड़कों ने उस वक्त मारपीट एवं गाली गलौच की जब वे अपनी स्कूटी पर घर से कोचिंग के लिये जा रहे थे बदमाशों ने कर्तव्य की स्कूटी रोककर बीच सड़क भय व दहशत पैदा करते हुए मारपीट की भद्दी गालियां दीं तथा धमकी दी। वे स्कूटी की चाभी भी निकाल ले गये थे जो कुछ दूरी पर फेक गये ।कर्तव्य शुक्ला ने घटना की जानकारी देते हुए अपनी मां के साथ समान थाना पहुंच कर रिपोर्ट लिखानी चाही मगर बमुश्किल एक संक्षिप्त लिखित आवेदन लेकर टाल दिया गया ।थाना प्रभारी ने एफ आई आर दर्ज करके समुचित न्यायोचित कार्रवाई की प्रभावी पहल नहीं की ।इससे छात्र कर्तव्य शुक्ला को जान माल के गंभीर खतरे का डर भय बढ़ गया है।

पुलिस द्वारा तत्काल बड़ी कड़ी कठोर दण्डात्मक कानूनी कार्रवाई की जाय और सी सी टी वी तथा फोटो फुटेज आदि के आधार पर उक्त लड़कों की खोज कर दण्डित किया जाय और कर्तव्य शुक्ला की सुरक्षा सुनिश्चित की जाय ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 20, 2026

November 20, 2026

November 20, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

November 19, 2026

Leave a Comment