Mahashivratri 2025 News: महाशिवरात्रि 2025 शिव भक्तों के लिए क्यों है खास? जाने पूरी जानकारी

महाशिवरात्रि 2025 शिव भक्तों के लिए क्यों है खास? जाने पूरी जानकारी
Mahashivratri 2025 News: महाशिवरात्रि 2025 का पावन पर्व 26 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। इसी रात भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए यह रात उनके मिलन का प्रतीक है। इस रात भगवान शिव और माता पार्वती सैर के लिए निकलते हैं और जो भी भक्त इस रात उनकी पूजा और ध्यान करता है, उसे भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस अवसर पर भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और रात्रि जागरण कर भगवान शिव की अराधना करते हैं।
पूजा विधि और व्रत के नियम
सुबह स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेल पत्र और धतूरा चढ़ाएं।
“ओम नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और शिव पुराण का पाठ करें।
उपवास रखें और फल खाएं।
रात्रि में जागरण करें और भगवान शिव की कथा और आरती करें।
शिवालयों में भव्य आयोजन
काशी विश्वनाथ, महाकालेश्वर और केदारनाथ जैसे प्रमुख मंदिरों में इस दिन विशेष पूजा होगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
महाशिवरात्रि का महत्त्व
शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिवजी(Lord Shiva on Mahashivratri) की पूजा करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अविवाहित कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं, जबकि विवाहित महिलाएं सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सच्चे मन से उनकी अराधना करें। हर हर महादेव!