मध्य प्रदेश

राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल देंगे 21 करोड़ की अमरपाटन क्षेत्र को बड़ी सौगात दौरा कार्यक्रम जारी।

राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल देंगे 21 करोड़ की अमरपाटन क्षेत्र को बड़ी सौगात दौरा कार्यक्रम जारी।

 

दैनिक विराट वसुंधरा/ सतना

सतना। जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के लिए आज सौगातो भर दिन होगा सिविल अस्पताल रामनगर को मिलेगी कई बड़ी सौगातें सिविल अस्पताल रामनगर का 50 बिस्तरीय के रूप में उन्नयन होगा जिसकी लागत राशि 19 करोड़ 68 लाख रुपए , साथ ही 11 लाख की लागत की डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ होगा।

 

यहां यह स्मरणीय है कि रामनगर सिविल अस्पताल में आधुनिकतम चिकित्सा सुविधाओं को प्रदान करने में मंत्री रामखेलावन पटेल का सराहनीय योगदान रहा है। इस चिकित्सालय में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं से क्षेत्र की जनता प्रशन्न है वही डॉक्टर विनय रवि ने भी अधिक परिश्रम कर इस चिकित्सालय को श्रेष्ठतम स्थिति में ले जाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है ।आसपास के क्षेत्र की आम जनता इस अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था एवं डॉक्टर विनय रवि के चिकित्सा से पूर्णता संतुष्ट है व बेहतर से बेहतर सरकारी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है।

 

इसी प्रकार स्थानीय अमरपाटन में कृषि उपज मंडी प्रांगण में 2000 मैट्रिक टन गोदाम के निर्माण का भूमिपूजन लागत 01 करोड़ 14 लाख 85 हजार रुपए एवं 52 लाख 58 हजार रुपए की लागत का कर्मचारी आवास के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button