Sidhi news:चुरहट डबल मनी स्कैम का मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार!
![](https://viratvasundhara.in/wp-content/uploads/2024/10/IMG_20241001_104555.jpg)
Sidhi news:चुरहट डबल मनी स्कैम का मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार!
पीड़ित व्यापारियों की मदद से पकड़ाए आरोपी
मामला 35 करोड़ रुपए से अधिक वसूली गई हैं राशि का
जिले के चुरहट में डबल मनी स्कैम के नाम से चर्चित मामले में मुख्य आरोपी एवं एक सह आरोपी को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी इस मामले में 15 आरोपी फरार बताएं गए हैं। बता दें चुरहट एवं आसपास के युवाओं की टोली ने स्थानीय लोगों को मुंगेरी लाल की तरह रातों रात करोड़ पति बनने का सपना दिखाकर अच्छा खासा धन अर्जित किया था। कारोबारियों के अनुसार अब तक 35 करोड़ रुपए 50 दिन में 25 से 30 प्रतिशत ब्याज दर के साथ राशि वापसी के नाम पर वसूला गया है और जब समय अवधि पूर्ण होने पर राशि की मांग की गई तो देने में आनाकानी की जा रही है। शनिवार को इस मामले के सह आरोपी आयुष पयासी को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा था, वहीं मुख्य आरोपी विवेक सिंह पिता कुंवर जहान सिंह को मुखबिर की सूचना पर आज रविवार को बहन के घर सीधी से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि विवेक सिंह की बहन प्रतीक्षा सिंह भी इस मामले में सह आरोपी हैं।
उल्लेखनीय हैं कि जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत युवाओं की एक टोली ने स्थानीय लोगों सहित कई जिलों व राज्यों के लोगों को अपने प्रलोभन में फंसा कर अच्छा खासा धन अर्जित किया है, कारोबारियों ने व्यापारियों को अपने जाल में फंसाकर 50 दिन में 25 से 30 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर करीब 35 करोड़ रुपए ऐंठ लिया है । इस मामले में पीड़ित व्यापारियों की शिकायत पर चुरहट पुलिस ने विवेक सिंह पिता कुंवर जहान सिंह सहित अन्य के नाम धोखाधडी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया था।
21 लोगों ने दर्ज कराई थी शिकायत
डबल मनी स्कैम कारोबारियों के झांसे में आकर चुरहट के 21 व्यापारी अब अपनी गाढ़ी कमाई को वापस पाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इस मामले को लेकर चुरहट थाने में अनूप कुमार पाण्डेय, शिवम साहू, शैलेश पाण्डेय, प्रिन्स गुप्ता, मोनू खान, प्रसून जैसवाल, भूरे सेन, भोले सेन, करण गुप्ता, दुर्गेश पाण्डेय, मुनिलाल पाण्डेय, अनिल गुप्ता, छोटे खान, निसार खान, विक्की खान,एजाज खान, मनोज पटेल,साहिल वर्मा, आकाश सिंह, गुड्डा सिंह, भारती सिंह सोलंकी ने शिकायत दर्ज करा कर अपना पैसा वापस कराने की गुहार लगाई थी।
17 लोग हैं स्कैम करोबार की शामिल
स्कैम मनी कांड में 17 लोगों का नाम सामने आया था जिनमें कुँवर जहान सिंह पिता सूर्यभान सिंह निवासी ग्राम कोष्टा थाना घुरहट जिला सीधी,विवेक सिंह पिता कुँवर जहान सिंह निवासी ग्राम कोष्टा थाना चुरहट, मृत्युञ्जय मणि सोनी पिता कमलेश सोनी निवासी केवटान टोला वार्ड क्र.-05 चुरहट,शिवम सिंह पिता सतीश सिंह ग्राम कपुरी थाना चुरहट, विनय सिंह (पप्पू) पिता कुँवर जहान सिंह निवासी कोष्टा थाना चुरहट, अमृता सिंह पुत्री कुँवर जहान सिंह निवासी कोष्टा, प्रतीक्षा सिंह पुत्री कुँवर जहान सिंह निवासी कोष्टा, आयुष पयासी पिता आशुतोष मिश्रा निवासी ग्राम चरहई थाना कमर्जी, आशुतोष मिश्रा (बबन्ने) निवासी ग्राम चरहाई थाना कमर्जी, मयंक सिंह गहरवार पिता मंगलेश्वर सिंह गहरवार निवासी ग्राम हरदिहा थाना चुरहट, प्रीतम सिंह पिता बृजेश सिंह निवासी ग्राम डढ़िया,
विवेक पटेल पिता जयभान पटेल निवासी ग्राम बरिगंवा थाना कमर्जी, आशुतोष सोनी पिता कमलेश सोनी निवासी चुरहट केवटान टोला थाना चुरहट,सूर्यस सोनी पिता सतेन्द्र सोनी निवासी बदवार थाना गुढ़ जिला रीवा,
रोहित वर्मा पिता रामलखन वर्मा निवासी चुरहट कैवटान टोला थाना चुरहट, अनुज विश्वकर्मा पिता राजाराम विश्वकर्मा निवासी रामनगर चुरहट,कृष्ण कुमार यादव पिता नंद किशोर यादव निवासी चुरहट का नाम शामिल हैं।